पूर्व वार्ड पार्षद को भ्रातृ शोक

Jan 3, 2020 - 09:19
पूर्व वार्ड पार्षद को भ्रातृ शोक

चक्रधरपुर : शहर के वार्ड नंबर पांच निवासी पूर्व वार्ड पार्षद राजेश शुक्ला के अग्रज प्रकाश शुक्ला का गुरुवार को अकस्मात निधन हो गया। वे अग्रवाल ऑयल डिस्ट्रीब्यूटर में कार्य करते थे। गुरुवार देर शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें आनन-फानन में स्थानीय रेलवे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वह एक समाजसेवी भी थे। अकस्मात उनके निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर व्याप्त हो गई। वह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर शुभचिंतकों ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0