पूर्व वार्ड पार्षद प्रमोद नवदिया के मृत्यु से समाज में भारी क्षति

Oct 19, 2021 - 08:16
पूर्व वार्ड पार्षद प्रमोद नवदिया के मृत्यु से समाज में भारी क्षति

अमरेन्द्र कुमार सिंह
गया । प्रमोद नवादिया दो बार वार्ड नंबर 17 से पार्षद रहे हैं। वर्तमान में इनके भाभी जी पार्षद हैं। अपने जीवन में आम लोगों के लिए काफी संघर्ष एवं सेवा करते रहे हैं। इनकी अचानक मृत्यु से दुखद घटना से हम सभी लोग आहत हैं ।कल देर रात्रि हम सबको छोड़कर सदैव के लिए चले गए। इनका योगदान नगर निगम में और समाज सेवा में अत्यंत ही सराहनीय रहा है। राष्ट्रीय माहुरी सेवा संस्थान के कमेटी में इनका बड़ा योगदान रहा है। व्यवसायियों की समस्या पर हमेशा इनका निदान के लिए व्यापारियों को मदद करते रहते थे। कुछ दिन पहले ही इनके बड़े पुत्र का आकस्मिक निधन हो गया था और अब परिवार में इतना बड़ा संकट सामने हैं, जरूरत है हम सभी को मिलकर परिवार और उनके अधूरे सपने को साकार बनाया जाए एवं शोकाकुल परिवार को हर संभव सहायतार्थ हमेशा खड़ा रहा जाए। इनके मृत्यु से दुख प्रकट करने वाले जिलाध्यक्ष जदयू व्यवसायिक प्रकोष्ठ बुनकर नेता प्रकाश राम पटवा,
मनोज कुमार अधिवक्ता, दिग्विजय कुमार, राजेश प्रसाद, नीरज वर्मा, मनोज कुमार कुटियार, बबलू उर्फ संजीत अधिवक्ता, सुषमा बरनवाल, भारती प्रियदर्शनी, पुष्पा गुप्ता, संजय गुप्ता, मुन्ना गुप्ता, विनोद शर्मा, विवेक दास पांडे, मनोज सेठ, कुमार विमल रंजन, पंकज सिन्हा, महेंद्र वर्णवाल, पंकज अग्रवाल, मनोज भदानी, शेखर लोहानी,हेमंत नवादिया, मनीष कधवे ,नीरज कुमार छोटी, सैकड़ों लोगों ने दुख प्रकट किया एवं उनकी आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना किया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0