पूर्व सांसद स्व शिव प्रसाद साहू की जयंती मनाई गई, गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण

कार्यकर्ता केंद्रित संगठन के पक्षधर थे शिव बाबु : शशिभूषण राय

Jan 8, 2020 - 09:13
पूर्व सांसद स्व शिव प्रसाद साहू की जयंती मनाई गई, गरीबों के बीच किया गया कंबल वितरण

रांची : कांग्रेस के कद्दावर नेता व पूर्व सांसद स्व. शिव प्रसाद साहू की 86वी जयंती राजधानी रांची के निवारणपुर स्थित कुष्ठ कॉलोनी में दरिद्र नारायणों के बीच कम्बल का वितरण कर मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्व. साहू को श्रद्धासुमन अर्पित किया एवं समाज और जनहित में उनके द्वारा किये गये कार्यों को याद किया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव शशि भूषण राय द्वारा किया गया। श्री राय ने शिव बाबु को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि स्व. शिव प्रसाद साहू अपने जीवन काल में विकास के प्रति समर्पित रहे।वे दो बार रांची लोकसभा से सांसद रहे एवं संयुक्त बिहार में दक्षिण बिहार की जनता की सबसे प्रभावशाली आवाज थे। वह खेल प्रेमी भी थे। खेल व खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए वह हमेशा प्रयासरत रहते थे।उन्होंने हमेशा एक कार्यकर्ता केंद्रित संगठन की स्थापना के लिए काम किया। कांग्रेस पार्टी का संगठन मजबूत करने में उन्होंने जो योगदान दिया, वह सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
इस मौके पर प्रशांत गौरव , शक्ति गुहा , रामेश्वर पासवान , सावन लोरा , महेश राय सहित अन्य समाजसेवी मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0