बजरा में जनसमस्याओं से रू-ब-रू हुए आदित्य विक्रम जायसवाल, बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आश्वासन

Jan 25, 2021 - 09:51
बजरा में जनसमस्याओं से रू-ब-रू हुए आदित्य विक्रम जायसवाल, बुनियादी सुविधाएं मुहैया कराने का दिया आश्वासन

रांची। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने रविवार को रांची नगर निगम के वार्ड नंबर-35 (बजरा) में व्याप्त जनसमस्याओं के निदान हेतु भ्रमण किया। इस दरम्यान वहां के निवासियों ने बताया कि वार्ड में रोड, नाली, स्ट्रीट लाईट की कमी है।
श्री जायसवाल ने कहा कि राजधानी रांची का समुचित विकास का होना जरूरी है। पूर्व की सरकार एवं वर्तमान भाजपा के जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास की ओर ध्यान नहीं दिया। इस कारण आज भी रांची के कई वार्डों में जनसुविधाओं का अभाव है। उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार हर मोर्चे पर आज काम कर रही है। आने वाले समय में कांग्रेस पार्टी जनता की सुख-सुविधाओं का पूरा ख्याल रखेगी। सड़क पानी, बिजली, साफ-सफाई के प्रति विशेष अभियान चलायेगी।
मौके पर उपेंद्र कुमार सिंह, राजेंद्र सिंह आरती, पार्वती, मीणा, सोनी देवी, उषा, अंजली कुमारी शर्मा, अनिल सिंह, राजीव कुमार, सूरज झा, सोनी नायक, पुनीत, प्रेम ,गौरव, शिवम, विकी गोप, अमरजीत सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0