बिहार अब विकास की मुख्यधारा में है:- प्रकाश राम पटवा
प्रकाश राम पटवा ने कहा — "बिहार अब विकास की मुख्यधारा में है" जहाँ पहले लोग कहते थे
गया । प्रकाश राम पटवा ने कहा — "बिहार अब विकास की मुख्यधारा में है" जहाँ पहले लोग कहते थे — क्या मिलेगा बिहार में? अब वही पूछते हैं — इतना सब कैसे मुमकिन हुआ बिहार में?" बिहार की छवि को लेकर देशभर में समय-समय पर अनेक सवाल उठते रहे हैं। एक समय था जब राज्य को पिछड़ेपन, बेरोजगारी, पलायन और अव्यवस्था से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन अब तस्वीर बदल चुकी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नये प्रतिमान गढ़े हैं। कानून-व्यवस्था की मजबूती, बुनियादी ढांचे में अभूतपूर्व सुधार, शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधाओं का विस्तार — ये सभी पहलू अब बिहार की नई पहचान बन चुके हैं।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वयं कहा —
"मेरा काम देखिए, मुझे बोलने की जरूरत नहीं है।"
यह कथन उनके सेवा-भाव, पारदर्शिता और जन-उत्तरदायित्व का परिचायक है। इसी संदर्भ में आज व्यवसाय एवं उद्योग प्रकोष्ठ, जदयू, गया जिला के जिला अध्यक्ष प्रकाश राम पटवा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा:
"मुख्यमंत्री नीतीश जी की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और जन-कल्याणकारी नीतियों के परिणामस्वरूप आज बिहार के गाँव-गाँव में सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध हो चुकी हैं। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रोजगार के अवसर मिल रहे हैं, महिलाएं स्वावलंबी बन रही हैं और राज्य आर्थिक, सामाजिक और औद्योगिक क्षेत्रों में निरंतर आगे बढ़ रहा है। बिहार अब गर्व से कह सकता है कि वह विकास की मुख्यधारा में है।" श्री पटवा ने आगे कहा कि जदयू कार्यकर्ता आने वाले समय में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने के लिए गाँव-स्तर पर जागरूकता अभियान चलाएँगे, ताकि हर वर्ग को इन योजनाओं का लाभ मिल सके।
What's Your Reaction?
Like
1
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











