बारातियों से भरी स्कॉर्पियो पलटी, चालक हुआ फरार, कई लोग है घायल

Feb 18, 2023 - 10:33

गया । गुरुआ प्रखंड कार्यालय के समीप बड़ा हादसा हुआ है, शुक्रवार की देर शाम बारात जा स्कॉर्पियो पिकअप पलट गई ग्रामीणों की मदद से स्कॉर्पियो में फंसे लोगों को शीशा तोड़कर बाहर निकाला गया आनन-फानन में गुरूआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी घायलों को भर्ती कराया गया। घटना के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। घटना गुरुआ प्रखंड कार्यालय के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार टड़वा गांव निवासी मनोज चौधरी के बेटी का तिलकोत्सव चढ़ाने के लिए हांटरगंज जा रहे थे, उसी समय गुरूआ प्रखंड कार्यालय के पास चालक ने नियंत्रण खो दिया और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। वाहन के पलटते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल व्याप्त हो गया। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय भेजा गया, हादसे में कई लोगों को चोट आई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0