भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति का बैठक,आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत परिचर्चा किया गया

Aug 14, 2021 - 07:19
भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्यसमिति का बैठक,आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत परिचर्चा किया गया

गया से अमरेन्द्र कुमार का रिपोर्ट
गया । भाजपा युवा मोर्चा गया के तत्वावधान में जिला कार्यसमिति का बैठक आयोजन शनिवार को किया गया। जिसमें भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह विधानपरिषद प्रमोद चंद्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष धनराज शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता सह जिला प्रभारी सिमांत शेखर, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश कुमार, भाजपा युवा मोर्चा गया के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यसमिति बैठक में आगामी कार्यक्रम को लेकर विस्तृत परिचर्चा किया गया। जिसमें 16 तारीख को साइकिल यात्रा के माध्यम से आजादी के 75 वर्ष पुर्ण होने पर अमृत महोत्सव मनाने एवं केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की प्रमोद चंद्रवंशी ने बात कही। वहीं 19 तारीख को जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आर. के. सिंह के गया आगमन पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं को विभिन्न निर्देश जिला अध्यक्ष धनराज शर्मा ने दिया। प्रदेश महामंत्री धर्मेन्द्र तिवारी ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व अर्पण करने वाले महान क्रांतिकारियों के बलिदान को याद करते हुए, उनके संदेशों को जन-जन तक पहुंचाने की बात कही। सिमांत शेखर ने मोर्चा के विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा उसमें सभी पदाधिकारियों की सहभागिता को रेखांकित किया। मुकेश कुमार ने आजादी के अमृत महोत्सव को एक अभियान के तौर पर चलाने की बात दोहराई तथा राष्टगान को अपलोड करने के लिए प्रेरित किया। इस बैठक में मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार ने विगत एक वर्ष में मोर्चा के विभिन्न रचनात्मक, जनकल्याणकारी व संगठनात्मक कार्यों का विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया तथा आगामी सभी कार्यक्रमों में भाजपा युवा मोर्चा गया कि भागीदारी सुनिश्चित करने की बात दोहराई। उन्होंने बताया कि युवा मोर्चा गया का हर पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भाजपा के प्रति पुर्ण समर्पण से कार्य कर रहा है और पार्टी की मजबूती के लिए लगनशील है। इस बैठक में कार्यसमिति सदस्य, जिला के सभी पदाधिकारी, सभी मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0