भारत में कोरोना बिस्फोट, 24 घंटे में लगभग 50 हज़ार नए मामले आए सामने,740 लोगों की हुई मौत

Jun 5, 2024 - 05:40
भारत में कोरोना बिस्फोट, 24 घंटे में लगभग 50 हज़ार नए मामले आए सामने,740 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली : वैश्विक महामारी कोरोना भारत में लगातार तेजी से बढ़ रहा है। भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 12 लाख 87 हजार के पार पहुंच गई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों के दौरान सर्वाधिक 49 हजार 310 नए मामले सामने आए हैं और 740 लोगों ने जान गंवाई है। बता दें कि, पहली बार एक दिन में संक्रमण के इतने मरीज मिले हैं।  

इसी के साथ देश में कोरोना के मरीजों की कुल संख्या 12 लाख 87 हजार 945 हो गई है। इनमें से 30 हजार 601 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 8 लाख 17 हजार 209 मरीज ठीक हुए हैं। 4 लाख 40 हजार 135 ऐक्टिव केस हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश बना हुआ है।

वहीं ICMR के मुताबिक, देश में 23 जुलाई तक कुल एक करोड़ 54 लाख 28 हजार 170 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, गुरुवार को एक दिन में 3 लाख 52 हजार 801 सैंपल टेस्ट किए गए।  

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0