रक्तदान के क्षेत्र में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड पूरे बिहार में अव्वल:- अनंतधीश अमन

Jun 15, 2022 - 09:20
रक्तदान के क्षेत्र में शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड पूरे बिहार में अव्वल:- अनंतधीश अमन

अमरेन्द्र कुमार सिंह

गया । शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड रक्तदान के क्षेत्र में इस वर्ष यानी कि 2021-22 में 1372 यूनिट रक्तदान कर पूरे बिहार में पहले पायदान पर है। शहीद भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनी कुमार वर्मा हैं। ये संगठन 2010 से इस क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस मौके पर इस संगठन के संथापक सदस्यों में से एक संरक्षक अनंतधीश अमन ने बताया कि विश्व रक्तदाता दिवस पर बेहद हीं प्रफुल्लित करने वाला समाचार प्राप्त हुआ है। रक्तदान के क्षेत्र में जिस चिंगारी को मैंने हवा देने का काम किया था। वह संगठन आज बिहार में रक्तदान के क्षेत्र में पूरे बिहार में अव्वल स्थान प्राप्त कर मानवता के क्षेत्र में अद्भुत मिशाल कायम किया है। सभी क्रांतिकारी साथियों को इंकलाब वंदे मातरम। उन्होंने कहा कि आज मैं बेहद खुश हूँ और यह संकल्प लेता हूँ कि पूरे भारत में रक्तदान के क्षेत्र में एक अद्भुत क्रांति लाने का प्रयास करुंगा। अभी भगवान जगन्नाथ की भूमी से सभी साथियों के लिए मंगल कामना।
इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सह पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल स्वामी उपस्थित थे। रक्त के कमी से नहीं जानें देंगें एक भी जान आओं मिलकर करें हम सभी रक्तदान रक्तदान।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0