वर्ल्ड सिख चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सूरज झंडई को कोविड आर्मी-2021अवार्ड से किया सम्मानित
रांची। वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण काल मे रक्त शिविर लगाने,रोगियों को रक्त,प्लाज्मा, प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने और स्वैच्क्षिक रक्तदान तथा एसडीपी के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ल्ड सिख चेम्बर ऑफ कॉमर्स ने सूरज झंडई को प्रशस्ति पत्र भेजकर कोविड आर्मी- 2021अवार्ड से सम्मानित किया है।
समाज के मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने जानकारी दी कि वर्ल्ड सिख चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष डॉ. परमीत सिंह चड्डा ने अपने संदेश में कहा है कि कोरोना काल में कई रक्त शिविर लगाने, रोगियों को रक्त उपलब्ध कराने तथा लॉकडाउन के दौरान कोरोना काल में सूरज झंडई का सहयोग सम्मान योग्य है। उन्होंने कोरोना काल में लॉकडाउन से लेकर वर्तमान तक जो कार्य किए हैं वह उल्लेखनीय हैं। सूरज ने लॉकडाउन के दौरान परेशान लोगों की मदद की। अपने स्तर से लोगों तक रक्त,प्लाज्मा की आपूर्ति करवाई.रक्तदान शिविर लगा कर ब्लड बैंकों का रक्तकोष बढ़ाया। सबसे बड़ी बात स्वयं नेतृत्व कर गुरुनानक सेवक जत्था के सैंकड़ों वॉलेंटियर्स को समय समय पर प्रेरित किया।
उन्हें सम्मानित किए जाने पर गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सत्संग सभा के अध्यक्ष द्वारका दास मुंजाल, सचिव अर्जुन देव मिढ़ा,मनीष मिढ़ा,हरविंदर सिंह बेदी,सुरेश मिढ़ा,सुंदर दास मिढ़ा,पवनजीत सिंह खत्री, गुरुनानक बाल मंदिर स्कूल कमिटी के अध्यक्ष नरेश पपनेजा, सचिव मोहन लाल अरोड़ा,डॉ अजय छाबड़ा,रमेश गिरधर,नीरज गखड़, गुरूनानक भवन कमिटी के अध्यक्ष अशोक गेरा,सचिव प्रेम मिढ़ा, हरजीत बेदी,बहावलपुरी पंजाबी समाज के संरक्षक डॉ सतीश मिढ़ा,अध्यक्ष कवलजीत मिढ़ा, सचिव अश्वीनी सुखीजा ने हर्ष व्यक्त किया और बधाई दी। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी नरेश पपनेजा ने दी।



admin@admin.com



