वायरल वीडियो पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान, छ: गिरफ्तार, बाक़ियों की खोजबीन जारी

नाबालिग लड़का को कई ग्रामीणों की उपस्थिति में कपड़ा उतारकर उसे नंगा करके गली मोहल्ले में घुमाया जा रहा है।

Jun 6, 2024 - 12:40
वायरल वीडियो पर वरीय पुलिस अधीक्षक ने लिया संज्ञान, छ: गिरफ्तार, बाक़ियों की खोजबीन जारी

गया से अमरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट

रविवार को वरीय पुलिस अधीक्षक गया के सरकारी मोबाइल के व्हाट्सएप पर एक वीडियो मिला। वीडियो यह देखा गया कि तीन नाबालिग लड़का को कई ग्रामीणों की उपस्थिति में कपड़ा उतारकर उसे नंगा करके गली मोहल्ले में घुमाया जा रहा है। उक्त वायरल वीडियो पर वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संज्ञान लेते हुए नगर पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उपाधीक्षक(विवि व्यवस्था) एवं थाना बोधगया को अविलंब कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। दिए गए निर्देश के आलोक में पुलिस उपाधीक्षक एवं प्रभारी थानाध्यक्ष बोधगया द्वारा त्वरित जांच कर करवाई किया गया। जांच के क्रम में यार पता चला कि उक्त वीडियो बोधगया थाना अंतर्गत ग्राम भागलपुर से संबंधित है। बोधगया थाना पुलिस ग्राम भागलपुर पहुंचकर वायरल वीडियो में दिख रहे लोगों को चिन्हित करें घटना में शामिल अभियुक्त 1. शेरू पिता मो. इस्माईल मिया,2. जिन्नत पिता इस्माईल मिया,3. तेजु पिता मो. सैयद,4. अमरजीत कुमार पिता उपेंद्र सिंह,5. मो. नसीर पिता सौकत,6. मो. अख्तर पिता मो. इस्माईल सभी सा. भागलपुर, थाना बोधगया जिला गया से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है। इस संबंध में बोधगया थाना कांड संख्या 166/21, दिनांक 16 मई 2021 धारा-341/342/323/504/506/34 भा.द.वि.,66 (ई) आईटी एक्ट एवं 3(2)(va) एससी/एसटी एक्ट एवं 08 पाॅक्सो एक्ट विरुद्ध है छ: नामजद एवं अज्ञात के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है। शेष अज्ञात अभियुक्तों के नाम पता का सत्यापन कर गिरफ्तारी हेतु एसआईटी संगठित कर छापेमारी किया जा रहा है घटना में शामिल सही व्यक्तियों को चिन्हित कर उन शवों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। जांच से यह बात भी प्रकाश में आया है कि शेरू पिता मो. इस्माईल मियाॅ सा. भागलपुर के दुकान में बैटरी चोरी हुआ था। बैटरी चोरी के संग का बस पीड़ित तीन बच्चा के साथ प्राथमिकी अभियुक्तों एवं अज्ञात के द्वारा उक्त घटना कारित किया गया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0