विदेशी शराब बरामद मौके से तस्कर गिरफ्तार, बुलेरो जब्त

उत्पाद विभाग ने अहले सुबह छापेमारी की छापेमारी में सफलता मिली

Jun 21, 2021 - 11:41
विदेशी शराब बरामद मौके से तस्कर गिरफ्तार, बुलेरो जब्त

गया : उत्पाद विभाग ने अहले सुबह जिले में छापेमारी की। जिस दौरान उन्हें छापेमारी में सफलता भी मिली। इस छापे में एक तस्कर को दबोच लिया गया है जिसमे बूलेरो चारपहिया वाहन को भी जब्त किया गया।

इस संबंध में उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर डोभी चेक पोस्ट पर छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि एक को पकड़ा गया है और 392 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी की गई है। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि छापेमारी डोभी चेक पोस्ट में की गई है। यहां से 392 बोतल विदेशी शराब की बरामदगी करते हुए बूलेरो वाहन बी-आर 0 डब्लू- 6925 को बरामद किया गया है। उक्त वाहन से झारखंड रांची के रहने वाले छोटे लाल सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इस छापेमारी का नेतृत्व उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर दिपक कुमार सिंह कर रहे थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0