किसान मोर्चा के क्षेत्रीय प्रभारी बने डॉ. मनीष पंकज मिश्रा
गयाजी। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा द्वारा डॉ. मनीष पंकज मिश्रा को क्षेत्रीय प्रभारी का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने पर उन्होंने बिहार प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्री राम सुमरण सिंह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान डॉ. मिश्रा ने उनका अभिनंदन एवं स्वागत करते हुए विष्णु चरण चिन्ह, अंगवस्त्र एवं फूलों का बुके भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने प्रदेश अध्यक्ष के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करेंगे। संगठन एवं किसानों के हित में कार्य करना उनकी सदैव प्राथमिकता रही है और वे आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाना, केंद्र एवं राज्य सरकार की किसान हितैषी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाना तथा अधिक से अधिक किसानों को संगठन से जोड़ना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। डॉ. मिश्रा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्री राम सुमरण सिंह के कुशल नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में बिहार भाजपा किसान मोर्चा को और अधिक मजबूत एवं प्रभावशाली बनाया जाएगा। किसान देश की अर्थव्यवस्था और विकास की रीढ़ हैं। किसानों के सम्मान, समृद्धि और अधिकारों के लिए संगठन पूरी मजबूती से कार्य करेगा। उन्होंने नई जिम्मेदारी के लिए पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के प्रति भी आभार व्यक्त किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

