संतोष कुमार सोनी राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के पुनः प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत, नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित

Jan 20, 2021 - 10:05
संतोष कुमार सोनी राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के पुनः प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत, नई प्रदेश कार्यकारिणी गठित

रांची। राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ का दूसरा स्थापना दिवस समारोह बुधवार को स्वागतम बैंक्वेट हॉल (सहजानंद चौक) में मनाया गया। इस अवसर पर प्रख्यात श्रमिक नेता व संयुक्त बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. बिंदेश्वरी दुबे की पुण्यतिथि मनाई गई। उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए संघ के पदधारियों व सदस्यों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
स्थापना दिवस समारोह में राज्य के सभी जिलों व प्रखंडों से संघ के सदस्य शामिल हुए। सभी कार्यकर्ताओं के समक्ष राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के बायलॉज के अनुसार पुरानी कमेटी को भंग कर दिया गया एवं नई कमेटी की घोषणा की गई। प्रदेश अध्यक्ष सहित पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से पुनः संतोष कुमार सोनी को झारखंड प्रदेश का अध्यक्ष चुना गया। श्री सोनी ने अपनी नई जिम्मेदारी उठाते हुए सभी सदस्यों को आश्वासन दिया कि उनके अधिकारों के प्रति हमेशा सजग प्रहरी के रूप में प्रयासरत रहेंगे। उन्होंने कहा कि मजदूर यूनियन किसी भी राजनीतिक दल से ताल्लुकात नहीं रखती है और न ही कभी रखेगी। राष्ट्रीय खाद्य आपूर्ति मजदूर संघ के सभी सदस्यों ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत होने पर बधाई दी एवं एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। श्री सोनी ने जल्द ही पांच सूत्री मांग को लेकर विभाग और मंत्रालय से वार्ता करने की दिशा में समुचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि यदि मांगे पूरी नहीं की जाती है, तो पूरे झारखंड में एक साथ चरणबद्ध आंदोलन चलाया जाएगा। संतोष कुमार सोनी ने पुनः अध्यक्ष पद ग्रहण करते ही प्रदेश कमेटी के कार्यकारिणी की घोषणा की। जिसमें वकील राम एवं शंभू राम को प्रदेश उपाध्यक्ष एवं कुंदन साव, मोहम्मद तसलीम, तपन रजवार, राजकुमार पंडित को प्रदेश महामंत्री एवं अजमद अली, आर्यन वर्मा, अवधेश प्रसाद सिंह को प्रदेश सचिव सहित 11 कार्यकारिणी के सदस्य बनाए गए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0