सीआईएसएफ गनर को किया मैन ऑफ द मैच घोषित

सीआईएसएफ गनर को किया मैन ऑफ द मैच घोषित

Mar 18, 2025 - 15:10
सीआईएसएफ गनर को किया मैन ऑफ द मैच घोषित

गया । एयरपोर्ट प्रीमियर लीग 2025 के क्वालीफायर वन का मैच सोमवार देर शाम यह मुकाबला सीआईएसएफ गनर तथा पावर ब्लास्टर के बीच क्रिकेट मैच खेला गया।पावर ब्लास्टर टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।जो अच्छा प्रदर्शन साबित नहीं हुआ और उनकी टीम 15 ओवर में मात्र 87 रन पर ऑल आउट हो गई।वहीं सीआईएसफ गनर ने 87 रन के लक्ष्य को आसानी से पूरा किया।इसके साथ ही सीआईएसफ गनर की टीम एयरपोर्ट प्रीमियर लीग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई हैं।सीआईएसएफ के तरफ से रोहित कुमार ने 22 बॉल में 17 रन बनाए।अंकित ने 10 बॉल में 14 रन एवं कैप्टन सर्वेश सिंह(डिप्टी कमांडेंट)4 बॉल में 7 रन का योगदान दिया। सीआईएसएफ की तरफ से सीबीपी यादव ने 3 ओवर में 14 रन देकर 4 विकेट लिए,जिसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।इस मौके पर सीआईएसएफ के सहायक कमांडेंट पंकज कुमार, निरीक्षक संतोष सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0