हरियाणा में भी गौरव के साथ फहरेगा शब्दवीणा का परचम:- महावीर बजाज

राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था 'शब्दवीणा' की हरियाणा प्रदेश समिति का गठन दिनांक 1 नबंबर को हरियाणा दिवस

Nov 4, 2024 - 20:44
हरियाणा में भी गौरव के साथ फहरेगा शब्दवीणा का परचम:- महावीर बजाज

गया । राष्ट्रीय साहित्यिक-सांस्कृतिक संस्था 'शब्दवीणा' की हरियाणा प्रदेश समिति का गठन दिनांक 1 नबंबर को हरियाणा दिवस के सुअवसर पर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। शब्दवीणा की संस्थापक-राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) रश्मि प्रियदर्शनी ने बतलाया कि शब्दवीणा का हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष के रूप नेतृत्व कर रहे हैं वरिष्ठ कवि झज्जर, हरियाणा निवासी  अशोक कुमार जाखड़ 'निस्वार्थी', जो सीआईएसएफ से सेवानिवृत्त होकर वर्तमान में मनसा वाचा कर्मणा हिन्द और हिन्दी की सेवा को समर्पित हैं। शब्दवीणा की प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में गुरुग्राम जिले की कवयित्री सुशीला यादव को, प्रदेश सचिव के रूप में फरीदाबाद जिले की कवयित्री सरोज कुमार एवं प्रदेश संगठन मंत्री के रूप में भिवानी जिले के डॉ. महेन्द्र सिंह 'सागर' को शब्दवीणा की कमान सौंपी गयी है। समिति में प्रदेश कोषाध्यक्ष के पद पर गुरुग्राम जिले की कवयित्री मंजू तँवर 'मंजुल', प्रदेश साहित्य मंत्री के पद पर फरीदाबाद की कवयित्री सोनल शुक्ल एवं प्रदेश प्रचार मंत्री के पद पर चरखी जिले की कवयित्री पुष्पलता आर्या का मनोनयन किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष अशोक कुमार जाखड़ 'निस्वार्थी' एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सुशीला यादव के अतिरिक्त शब्दवीणा हरियाणा प्रदेश समिति के सभी पदाधिकारियों ने हरियाणा के विभिन्न जिलों में शब्दवीणा के माध्यम से हिन्दी भाषा तथा साहित्य के प्रचार, प्रसार एवं विस्तार हेतु अपनी ओर से यथासंभव योगदान देने का दायित्व उठाया है।
शब्दवीणा के राष्ट्रीय संरक्षक श्री बड़ाबाजार कुमारसभा पुस्तकालय के अध्यक्ष महावीर बजाज ने शब्दवीणा की हरियाणा प्रदेश समिति के गठन पर संस्था के सभी सदस्यों एवं पदाधिकारियों को मंगलकामनाएँ दी हैं। श्री बजाज ने शब्दवीणा परिवार को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा है कि संस्था के कुशल एवं अनुभवी नेतृत्वकर्ताओं के सामूहिक प्रयास से हरियाणा प्रदेश में भी गौरव के साथ शब्दवीणा का परचम फहरेगा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0