हुगली में ममता की पदयात्रा से पहले बड़ा एक्शन, 4 TMC नेताओं की गिरफ्तारी से गरमाई सियासत

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के श्रीरामपुर में ममता बनर्जी की प्रस्तावित पदयात्रा से पहले राजनीतिक माहौल गरमा गया है। पदयात्रा से कुछ दिन पहले चार टीएमसी नेताओं की गिरफ्तारी और कुछ नेताओं के ठिकानों पर पुलिस कार्रवाई के बाद पार्टी ने सवाल उठाए हैं।

Sep 8, 2026 - 10:36

जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी की 11 सितंबर को माहेश स्नान पीढ़ी मैदान से बटतला तक पदयात्रा प्रस्तावित है। हालांकि पुलिस प्रशासन ने कार्यक्रम की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इसी बीच टीएमसी से जुड़े नेताओं की गिरफ्तारी ने राजनीतिक विवाद को और बढ़ा दिया है। 

पुलिस ने श्रीरामपुर के वार्ड नंबर 9 के पूर्व पार्षद राजेश साव उर्फ कुकुआ और वार्ड नंबर 15 की पूर्व टीएमसी पार्षद के पति निर्मल शील को गिरफ्तार किया है। इससे पहले टीएमसी नेता आकाश पात्रा और अमित कुमार प्रसाद की भी गिरफ्तारी हो चुकी है। 

टीएमसी नेताओं का आरोप है कि ममता बनर्जी के प्रस्तावित कार्यक्रम से ठीक पहले पार्टी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। वहीं पुलिस की कार्रवाई अलग-अलग मामलों में दर्ज आरोपों और जांच से जुड़ी बताई जा रही है। गिरफ्तारियों के बाद श्रीरामपुर में राजनीतिक टकराव और बढ़ने के आसार हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0