हेमंत सोरेन सहित उनके परिजनों व मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत कर्मियों का कोरोना जांच के लिए लिया गया सैंपल

Jul 11, 2020 - 09:43
हेमंत सोरेन सहित उनके परिजनों व मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत कर्मियों का कोरोना जांच के लिए लिया गया सैंपल

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का कोरोना जांच के लिए आज दोपहर सैंपल लिया गया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उनके परिवार के सदस्यों सहित मुख्यमंत्री के आप्त सचिव, प्रेस सलाहकार, मुख्यमंत्री सचिवालय में कार्यरत अधिकारियों व कर्मचारियों, सुरक्षा में तैनात कर्मियों का भी सैंपल लिया। जानकारी के मुताबिक रविवार तक जांच की रिपोर्ट आने की संभावना है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विगत तीन दिनों से होम क्वॉरेंटाइन में हैं। उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी पेयजल व स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और उनकी पार्टी के एक विधायक मथुरा प्रसाद महतो के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल अन्य मंत्रियों सहित कई अधिकारियों ने स्वयं होम क्वॉरेंटाइन कर लिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0