होम क्वॉरेंटाइन का पालन नहीं कर रहे पाँच लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश ।

उपायुक्त रांची के निर्देशानुसर झारखंड राज्य के बाहर से रांची जिला/शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच की जा रही है।

Jun 4, 2024 - 09:51
होम क्वॉरेंटाइन का पालन नहीं कर रहे पाँच लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश ।

दूसरे राज्यों से रांची जिला/शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों द्वारा होम क्वॉरेंटाइन का अनुपालन नहीं करने पर सख्ती जारी है। ऐसे लोगों के खिलाफ रांची जिला प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है।

अशोक नगर क्षेत्र के पांच लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निदेश

ताज़ा मामले में अशोक नगर, अरगोड़ा थाना क्षेत्र के पांच लोगों के खिलाफ होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जाएगी।

जांच करने पहुंची टीम तो नहीं मिले घर पर

उपायुक्त रांची के निर्देशानुसर झारखंड राज्य के बाहर से रांची जिला/शहर में प्रवेश करने वाले व्यक्तियों के होम क्वॉरेंटाइन में रहने की जांच की जा रही है। दूसरे राज्य से आने के बाद अशोक नगर क्षेत्र के सभी पांचों लोगों को 14 दिनों तक होम क्वॉरेंटाइन में रहने का निर्देश दिया गया था। इनके द्वारा दिए गए पते पर जांच करने जब ज़िला प्रशासन की टीम पहुंची तो सभी अपने-अपने घरों से बाहर थे।

दर्ज की जाएगी प्राथमिकी

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने के आरोप में उक्त पांचों व्यक्तियों के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। अपर जिला दंडाधिकारी विधि व्यवस्था श्री अखिलेश सिन्हा ने इनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश दिया है।

होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करने वालों के नाम जिनके खिलाफ दर्ज की जाएगी प्राथमिकी, निम्न है:-

  1. आकाश कुमार सिन्हा, आकाश गूंज, आनंद विहार, कडर, अशोक नगर।
  2. भुनेश्वर कुमार, हनी वेल अशोक नगर रांची।
  3. अमित रॉय, हनी वेल अशोक नगर रांची।
  4. मिथुन कुमार, हनी वेल अशोक नगर रांची।
  5. शंभू कुमार, हनी वेल अशोक नगर रांची।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0