159 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार मयंक ने पांव पखार किया कन्या

Oct 25, 2023 - 07:19
159 बटालियन सीआरपीएफ कमांडेंट कुमार मयंक ने पांव पखार किया कन्या

गया । जगत जननी मां आदिशक्ति की आराधना के विशिष्ट अवसर शारदीय नवरात्र की नवमी तिथि पर 159 बटालियन केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल मुख्यालय में कमांडेंट कुमार मयंक एवं सीआरपीएफ महिला परिवार कल्याण की अध्यक्षा सुप्रिया शैलेन्द्र ने विधि विधान से कन्या पूजन कर मातृशक्ति की आराधना की। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की प्रतीक नौ कुंवारी कन्याओं के पांव पखारे, चुनरी ओढाई, आरती उतारी, श्रद्धापूर्वक भोजन कराया, दक्षिणा और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लिया। कमांडेंट कुमार मयंक ने परम्परा का निर्वहन करते हुए बटुक पूजन भी किया।कन्या पूजन अनुष्ठान सर्वधर्म मंदिर परिसर में कमांडेंट कुमार मयंक ने श्रद्धाभाव से परंपरागत रूप से पीतल के परात में, तांबे के लोटे में भरे जल से नौ कुंवारी कन्याओं के बारी-बारी पांव धोये। उनके मस्तक पर रोली, चंदन, दही, अक्षत, दूर्वा का तिलक लगाया। चुनरी ओढ़ाकर, आरती उतारी, उपहार एवं दक्षिणा प्रदान कर आशीर्वाद लिया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0