Samrat cabinet meeting : सम्राट कैबिनेट की बैठक में 19 एजेंडों पर लगी मुहर, 5 जिलों में ग्रामीण SP के पदों को मंजूरी, वैशाली में NIFTEM की होगी स्थापना
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई, जिसमें कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में सम्राट सरकार ने जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं।
Samrat cabinet meeting : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की मीटिंग हुई, जिसमें कुल 19 एजेंडों पर मुहर लगी है। इस बैठक में सम्राट सरकार ने जनता के हित में कई बड़े फैसले लिए हैं।
Samrat cabinet meeting : 19 एजेंडों पर लगी मुहर
सम्राट कैबिनेट की बैठक में बिहार के लाखों कर्मियों के डीए में बढोत्तरी का फैसला लिया गया है। सरकारी कर्मचारियों के डीए को 58 प्रतिशत से बढ़ाकर अब 60 प्रतिशत कर दिया गया है। इसके साथ ही बिहार के आपराधिक और सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील जिलों पूर्वी चंपारण, समस्तीपुर, मधुबनी, वैशाली और सीवान में ग्रामीण एसपी के पदों को मंजूरी दी गई है।
वैशाली में NIFTEM की होगी स्थापना
इस बैठक में उद्योग विभाग से भी जुड़े कई अहम फैसले लिए गये हैं। इनमें वैशाली जिले में 100 एकड़ भूमि पर NIFTEM यानी राष्ट्रीय खाद्य प्रोद्योगिकी उद्यमिता एवं प्रबंधन संस्थान की स्थापना होगी। इसके लिए भूमि अधिग्रहण को मंजूरी दी गई है। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी डेयरी परियोजना को मंजूरी मिली है। इसमें रोजाना 84 हजार लीटर दूध प्रसंस्करण, दही, मक्खन और अन्य दुग्ध उत्पादन की व्यवस्था होगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











