पटवाटोली में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती मनाया गया

Jan 4, 2024 - 10:38
पटवाटोली में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती मनाया गया

गया । बुधवार को उद्योग नगरी मानपुर बैजनाथ सहाय लेन पटवाटोली में राष्ट्रमाता सावित्रीबाई फुले की 193वीं जयंती मनाई गई। सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। कार्यक्रम की संचालन दुखन पटवा और प्रमोद चौधरी ने किया। इस अवसर पर गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ ने कहा कि नारी मुक्ति आंदोलन की प्रणेता भारत की पहली महिला शिक्षिका एवं महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। नारी शिक्षा, सम्मान और महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए इनके अद्वितीय प्रयास सदैव अनुकरणीय रहेंगे। आज़ हमलोग उनकी 193वीं जयंती पर मुखर होकर उनकी 200वीं जयंती पर महिला सशक्तिकरण, शत् प्रतिशत नारि शिक्षा, समानता का अधिकार दिलाने का लक्ष्य पूरा करने में अपना सार्थक योगदान सुनिश्चित करे। भारत सरकार से मां सावित्रीबाई फुले को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करने कि मांग किया। इस मौके पर प्रमोद चौधरी पूर्व महापौर प्रत्याशी गया जी सह भाजपा नेता, दुखन पटवा बुनकर नेता, दीपक स्वर्णकार,‌ संतोष गुप्ता, जितेन्द्र प्रशाद, दुर्गा प्रसाद तांती, साकेत संगम, आलोक कुमार, कुबेर मौर्य, अजय राज सहित अन्य लोंग भी शामिल हुए।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0