पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती मानपुर में मनाया गया

Dec 26, 2023 - 10:09
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती मानपुर में मनाया गया

गया । भारतीय राजनीति के शिखर पुरुष भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की 99वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में सादगी के साथ मानपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सभी मरीजों को फल वितरित कर मनाया गया। प्रसुती महिलाओं व नवजात शिशुओं की माताओं के बीच नारियल पानी, केला, सेब, अनार, संतरा का वितरण गोपाल प्रसाद पटवा अध्यक्ष बिहार प्रदेश बुनकर कल्याण संघ,‌ प्रमोद चौधरी प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, बाला‌ सिंह अक्ष्यक्ष मानपुर नगर मंडल भाजपा, दुखन पटवा बुनकर नेता, अमर शेखर भाजपा युवा नेता, सुजीत कुशवाहा युवा भाजपा मानपुर नगर अध्यक्ष, सहित पीएचसी के डाॅ. रंजन कुमार सिंह अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। गोपाल प्रसाद पटवा ने कहा कि स्व. अटल बिहारी‌ जी युवाओं के प्रेरणास्रोत हैं उनसे प्रेरणा लेकर उनके जयंती पर मरीजों को फल वितरित कर सेवा कार्य कर उन्हें सदैव अटल रखने का प्रयास करेंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0