BIG NEWS : पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के बीच आसनसोल और दुर्गापुर में जमकर बवाल, CRPF ने चटकायी लाठियां, मालदा में बख्तरबंद वाहनों से निगरानी

पश्चिम बंगाल के मालदा के मुस्लिम-बहुल इलाकों में CRPF के जवानों और बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया गया है। CRPF वाहनों ने सड़कों पर ऐलान किया कि धार्मिक तनाव भड़काने, पत्थरबाजी करने या सार्वजनिक अव्यवस्था पैदा करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से और कानून के अनुसार निपटा जाएगा।

May 4, 2026 - 16:03
BIG NEWS : पश्चिम बंगाल में काउंटिंग के बीच आसनसोल और दुर्गापुर में जमकर बवाल, CRPF ने चटकायी लाठियां, मालदा में बख्तरबंद वाहनों से निगरानी

NEWS DESK : पश्चिम बंगाल में वोटों की गिनती के बीत कई जगहों पर बवाल की खबरें लगातार आ रही है। जानकारी के मुताबिक दुर्गापुर के मुचिपारा में तृणमूल काांग्रेस पार्टी के ऑफिस में तोड़फोड़ की गई है, जिसके बाद इलाके में तनाव व्याप्त है। तृणमूल कार्यकर्ताओं ने सर्विस रोड को ब्लॉक करके विरोध किया। बहुत ज़्यादा तनावपूर्ण स्थिति से निपटने के लिए सेंट्रल फोर्स पहुंची है। 

आसनसोल और दुर्गापुर में जमकर बवाल

वहीं, आसनसोल इंजीनियरिंग कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र के पास झड़प हो गई, जिसके चलते कुर्सियों और वाहनों में तोड़फोड़ की गई। मौके पर सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं। वहीं, बंगाल के बैरकपुर में जबरदस्त हंगामा हुआ है। बीजेपी और टीएमसी के कार्यकर्ता भिड़ गए हैं। सीआरपीएफ के जवानों ने उपद्रवियों को पकड़ा। कुछ लोगों के हटाने के लिए लाठियां चटकानी पड़ी।

मालदा में बख्तरबंद वाहनों से निगरानी

बैरकपुर में यह हंगामा काउंटिंग सेंटर पर ही हुआ है। राज्य की पुलिस ने लोगों से शांति की अपील की है। बताया जा रहा है कि चुनाव आयोग ने किसी भी प्रकार के जश्न पर रोक लगाई है लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता नहीं मान रहे, जिसके चलते उनके ऊपर कार्रवाई की जा रही है।  बैरकपुर केंद्रीय मंत्री अर्जुन सिंह का इलाका है।

वहीं, पश्चिम बंगाल के मालदा के मुस्लिम-बहुल इलाकों में CRPF के जवानों और बख्तरबंद वाहनों को तैनात किया गया है। CRPF वाहनों ने सड़कों पर ऐलान किया कि धार्मिक तनाव भड़काने, पत्थरबाजी करने या सार्वजनिक अव्यवस्था पैदा करने के किसी भी प्रयास से सख्ती से और कानून के अनुसार निपटा जाएगा। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0