'ई सब हम कुछ जनबे नहीं करते हैं', पर्यावरण संरक्षण-प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह, कहा : 'हार मेरी कुंडली में है नहीं'

अनंत सिंह अपना गांव नदवां में महादंगल की तैयारी में व्यस्त हैं। वे लगातार कैंप किए हुए हैं। गौरतलब है कि नदवां में 3 अप्रैल से महादंगल की शुरुआत होने जा रही है

Apr 2, 2026 - 16:25
'ई सब हम कुछ जनबे नहीं करते हैं', पर्यावरण संरक्षण-प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनने पर बोले अनंत सिंह, कहा : 'हार मेरी कुंडली में है नहीं'

PATNA : बिहार विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 19 समितियों का गठन किया गया है। इसमें बाहुबली नेता और मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को भी जगह मिली है। उन्हें पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण समिति का सदस्य बनाया गया। हालांकि, इस संबंध में जब अनंत सिंह से पूछा गया तो उन्होंने तपाक से कहा कि 'ई सब हम कुछ जनबे नहीं करते हैं। हम क्या बने हैं क्या नहीं बने हैं।'

फिलहाल अनंत सिंह अपना गांव नदवां में महादंगल की तैयारी में व्यस्त हैं। वे लगातार कैंप किए हुए हैं। गौरतलब है कि नदवां में 3 अप्रैल से महादंगल की शुरुआत होने जा रही है, जिसमें देश-विदेश से 100 से ज्यादा पहलवान आ रहे हैं। 10 लाख से ज्यादा लोग दंगल देखने पहुंचेंगे।

महादंगल को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि नदवां में बहुत से कार्यक्रम करवा चुका हूं। नाच-गाने का भी प्रोग्राम हुआ है लेकिन आज तक यहां कोई हंगामा नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हमको कोई हरा ही नहीं सकता। चुनाव क्या आजतक हम किसी चीज में हारे ही नहीं हैं। मेरी कुंडली में हार है ही नहीं।

इसके साथ ही अनंत सिंह ने कहा कि महादंगल में जो बाहर से आएंगे, उनके खाने-पीने का पूरा इंतजाम है। ऐसा दंगल बिहार में पहले कभी नहीं हुआ है। मैं खुद भी 4 अप्रैल तक गांव में हूं। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0