बाहुबली विधायक अनंत सिंह नहीं लड़ेंगे अगला चुनाव, कहा : "नीतीश नहीं तो हम भी नहीं"
उन्होंने कहा कि अब जबकि बिहार में नीतीश कुमार नहीं रहेंगे इसलिए वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बेउर जेल लौटते वक्त पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि अब उनकी जगह उनके बेटे चुनाव लड़ेंगे।
PATNA : मोकामा के बाहुबली जेडीयू विधायक अनंत सिंह ने बड़ा एलान किया है और कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नहीं तो हम भी नहीं। वे अब अगला इलेक्शन नहीं लड़ेंगे।
अनंत सिंह का बड़ा एलान
राज्यसभा चुनाव के लिए मतदान करने बेऊर जेल से विधानसभा पहुंचे अनंत सिंह ने ये बड़ी घोषणा की है कि अब वे अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अब जबकि बिहार में नीतीश कुमार नहीं रहेंगे इसलिए वह भी चुनाव नहीं लड़ेंगे। बेउर जेल लौटते वक्त पत्रकारों से बात करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि अब उनकी जगह उनके बेटे चुनाव लड़ेंगे।
इसके साथ ही जब पत्रकारों ने ये पूछा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा तो उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार तय करेंगे कि अगला सीएम कौन होगा? गौरतलब है कि अनंत सिंह मोकामा से जेडीयू के विधायक हैं और फिलहाल वे पटना की बेऊर जेल में बंद हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0

