पश्चिम बंगाल और असम में बीजेपी की सुनामी, रांची में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, खूब की आतिशबाजी, झालमुढ़ी खिला मनाई खुशियां
पार्टी के तमाम बड़े नेता बीजेपी दफ्तर पहुंचकर जमकर खुशियां मनाई। लोग पटाखे छोड़कर खुशियां मना रहे हैं। प्रचंड बहुमत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुढ़ी खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
RANCHI : पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव परिणाम में बीजेपी की सुनामी आने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और नेताओं में जश्न का माहौल है। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश कार्ययालय के बाहर समर्थकों ने खूब आतिशबाजी की।
पार्टी के तमाम बड़े नेता बीजेपी दफ्तर पहुंचकर जमकर खुशियां मनाई। लोग पटाखे छोड़कर खुशियां मना रहे हैं। प्रचंड बहुमत पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को झालमुढ़ी खिलाकर और आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि बहुमत के साथ बीजेपी पश्चिम बंगाल में सरकार बनाएगी। आने वाले समय में बीजेपी झारखंड में भी सरकार बनाएगी. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में टीएमसी की गुंडागर्दी का अंत हुआ है। संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने भी पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में मिले मैनडेट पर खुशी का इजहार किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0