बेटे को घुड़सवारी सिखाते दिखे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, छोटे पुत्र को IPS बनाने का है सपना

अनंत सिंह पहले भी अपने बेटे को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने खुलकर कहा है कि वे अभिनव को आईपीएस अधिकारी बनाना चाहते हैं।

Apr 8, 2026 - 16:25
बेटे को घुड़सवारी सिखाते दिखे बाहुबली विधायक अनंत सिंह, छोटे पुत्र को IPS बनाने का है सपना

PATNA : बिहार के बाहुबली नेता और जेडीयू विधायक अनंत सिंह का घोड़ों से विशेष लगाव है। बुधवार को एक दिलचस्प तस्वीर भी सामने आयी है, जिसमें अनंत सिंह अपने छोटे बेटे अभिनव को घुड़सवारी सिखाते नजर आ रहे हैं।

घुड़सवारी सिखाते दिखे बाहुबली विधायक अनंत सिंह

पटना में घुड़सवारी की ट्रेनिंग देने के दौरान वे बेटे को संतुलन बनाने और सही तरीके से सवारी करने का टिप्स देते दिखे। फिलहाल ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि अनंत सिंह का घोड़ों के प्रति लगाव किसी से छिपा नहीं है। एक समय था जब वे पटना की सड़कों पर शाही अंदाज में घोड़े पर सवार होकर निकलते थे, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ती थी। अब उसी परंपरा को उनका बेटा आगे बढ़ाता नजर आ रहा है।

गौरतलब है कि अनंत सिंह पहले भी अपने बेटे को लेकर चर्चा में रहे हैं। उन्होंने खुलकर कहा है कि वे अभिनव को आईपीएस अधिकारी बनाना चाहते हैं। वहीं, अभिनव भी अपने पिता के इस सपने को पूरा करने के लिए तैयार है। गौरतलब है कि एक वक्त अनंत सिंह के पास 100 घोड़े थे और उन्होंने अपने घर में अजगर और हाथी भी पाल रखे थे। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0