BREAKING : बाल-बाल बचे भवनापुर विधायक अनंत प्रताप देव, बेकाबू कमांडर ने MLA की गाड़ी में मारी टक्कर

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कमांडर वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।

Mar 28, 2026 - 17:38
BREAKING : बाल-बाल बचे भवनापुर विधायक अनंत प्रताप देव, बेकाबू कमांडर ने MLA की गाड़ी में मारी टक्कर

Garhwa : भवनाथपुर के विधायक अनंत प्रताप देव सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये हैं। दरअसल, ये हादसा उस वक्त हुआ, जब वे अपने आवास से डंडई एक कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे, तभी रमना–श्रीबंशीधर मुख्यमार्ग पर सीरियाटोंगर मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कमांडर (UP40D1875) ने विधायक अनंत प्रताप देव की गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। वे इस हादसे में बाल-बाल बच गये।  

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो कमांडर वाहन ने पहले विधायक के स्कॉर्ट वाहन को जोरदार टक्कर मारी और फिर उसके बाद सीधे विधायक की गाड़ी से भिड़ गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और एयरबैग खुल गया। गनीमत रही कि एयरबैग समय पर खुलने के कारण विधायक को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त कमांडर वाहन को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और वाहन का नियंत्रण खोना दुर्घटना का कारण माना जा रहा है।
इधर, जैसे ही हादसे की खबर क्षेत्र में फैली विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों की भीड़ उनके आवास पर जुटने लगी। फिलहाल विधायक अनंत प्रताप देव पूरी तरह स्वस्थ और खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0