गिरिडीह में एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई, घूसखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार, मचा हड़कंप
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों का सत्यापन किया। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
GIRIDIH : झारखण्ड में भी भ्रष्ट अधिकारियों की अब खैर नहीं है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने एकबार फिर बड़ी कार्रवाई की है और गिरिडीह में मनरेगा के एक कनीय अभियंता (जेई) को रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोच लिया है। इस कार्रवाई के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।
रिश्वतखोर जूनियर इंजीनियर गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक राजधनवार प्रखंड में तैनात मनरेगा के जूनियर इंजीनियर अंकुश कुमार ने एक लाभुक से योजना के भुगतान के एवज में 5000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। यह राशि मापी चढ़ाने के नाम पर मांगी जा रही थी, जो मनरेगा योजनाओं में भुगतान की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा होता है।
एंटी करप्शन ब्यूरो की बड़ी कार्रवाई
शनिवार को एसीबी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी जेई को 5000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान टीम ने मौके से रिश्वत की रकम भी बरामद की। बताया जा रहा है कि जब कनीय अभियंता ने लाभुक से रिश्वत की मांग की तो उसने इसकी सूचना एसीबी को दी।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले की जांच शुरू की और आरोपों का सत्यापन किया। सत्यापन में आरोप सही पाए जाने के बाद एसीबी ने आरोपी को पकड़ने के लिए जाल बिछाया। पूरी योजना के तहत टीम ने लाभुक को निर्देश दिया और जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की रकम ली, उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
आगे की कानूनी कार्रवाई जारी
फिलहाल ACB की टीम आरोपी कनीय अभियंता से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











