'आप' के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर ईडी की रेड, राघव चड्ढा की जगह बने थे डिप्टी लीडर
अशोक मित्तल हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। ऐसे में उनकी नियुक्ति के कुछ समय बाद ही ईडी की यह कार्रवाई राजनीतिक तौर पर भी अहम मानी जा रही है।
NEWS DESK : देश के सियासी गलियारे से एक बड़ी खबर आ रही है कि आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर ईडी ने रेड मारी है। हाल ही में राघव चड्ढा को हटाकर उन्हें राज्यसभा का डिप्टी लीडर बनाया गया था।
वे लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के संचालक भी हैं। ईडी ने बुधवार सुबह करीब 5 बजे अशोक मित्तल के जालंधर कैंट स्थित घर पर रेड मारी है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी के फंड से जुड़ी कथित गड़बड़ियों को लेकर की जा रही है। हालांकि, एजेंसी की ओर से अभी तक आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया गया है। सूत्रों का कहना है कि ED की टीमें दस्तावेजों और वित्तीय लेन-देन से जुड़े रिकॉर्ड की गहन जांच कर रही हैं। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी खंगाले जा रहे हैं ताकि फंड फ्लो और संभावित अनियमितताओं का पता लगाया जा सके।
अशोक मित्तल हाल ही में तब सुर्खियों में आए थे, जब आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर उन्हें राज्यसभा में डिप्टी लीडर नियुक्त किया था। ऐसे में उनकी नियुक्ति के कुछ समय बाद ही ईडी की यह कार्रवाई राजनीतिक तौर पर भी अहम मानी जा रही है।
आम आदमी पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने अशोक मित्तल पर हुई रेड को राघव चड्ढा विवाद से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि ‘अगर हम 2+2 जोड़ें तो यह संकेत देता है कि यह कार्रवाई उनसे (राघव चड्ढा) जुड़ी हुई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











