पलामू में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

राजदेव पासवान अपनी पत्नी के साथ महुआ चुनने जंगल गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी नाश्ता लाने घर चली गई। वापस लौटने पर पत्नी ने देखा कि उनके पति को किसी ने गोली मार दी है।

Mar 22, 2026 - 18:07
पलामू में बेखौफ अपराधियों का तांडव, दिनदहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

PALAMU :झारखण्ड में बेखौफ अपराधियों का तांडव बदस्तूर जारी है। बेलगाम बदमाशों ने पलामू पुलिस को खुली चुनौती देते हुए एक बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। 

पलामू में बेखौफ अपराधियों का तांडव

जानकारी के मुताबिक पलामू के पांकी प्रखंड के माड़न पंचायत के केरकी गांव के जंगल में रविवार को महुआ चुनने गए एक वृद्ध की हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। 

दिनदहाड़े बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

बताया जा रहा है कि राजदेव पासवान अपनी पत्नी के साथ महुआ चुनने जंगल गए थे। इस दौरान उनकी पत्नी नाश्ता लाने घर चली गई। वापस लौटने पर पत्नी ने देखा कि उनके पति को किसी ने गोली मार दी है। बुजुर्ग की पत्नी ने आस-पास के लोगों को मामले की जानकारी दी। मामले की सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस मौके पर पहुंच मामले की छानबीन में जुट गई है। 

इधर, पलामू एसडीपीओ मनोज कुमार झा भी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गए है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए मेदिनीनगर भेज दिया है। वहीं, पुलिस मृतक के परिजनों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0