अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला 

May 25, 2026 - 18:28
अनंत सिंह को मिली बड़ी राहत, MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक, जानिए क्या है पूरा मामला 

GOPALGANJ : जेडीयू के बाहुबली विधायक अनंत सिंह को कोर्ट से राहत मिली है। MP-MLA कोर्ट ने गोपालगंज से वायरल वीडियो मामले में गिरफ्तार पर रोक लगा दी है। अनंत सिंह के वकील ने बताया कि MP-MLA कोर्ट ने गिरफ्तारी पर रोक लगा दी है। गोपालगंज पुलिस ने मीरगंज थाने में FIR दर्ज की है।

इसमें कहा गया था कि कुछ लोग हथियार लहरा रहे थे। वो वीडियो AI से बनाया लग रहा है। अनंत सिंह के हाथ में भी कोई हथियार नहीं दिख रहा है। कोर्ट ने इसी आधार पर जमानत दी है। मामले में अगली सुनवाई 30 मई को होगी।

इस मामले में कुल 9 आरोपी नामजद हैं लेकिन अदालत ने सभी आरोपियों में से सिर्फ अनंत सिंह की गिरफ्तारी पर ही रोक लगाई है। बाकी अन्य आरोपियों को ऐसी कोई राहत फिलहाल नहीं मिली है। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश ने अपना निर्णय सुरक्षित रख लिया।

क्या है पूरा मामला?

येपूरा मामला मीरगंज के सेमराव गांव में गुड्डू राय के घर 2 और 3 अप्रैल को जनेऊ संस्कार के कार्यक्रम का है। जनेऊ में अनंत सिंह अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ शामिल हुए थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मेहमान शामिल हुए थे।

उनके लिए ठहरने और खाने-पीने की खास व्यवस्था की गई थी। इस दौरान अवैध / प्रतिबंधित, लाइसेंसी हथियारों का प्रदर्शन / लहराया गया। साथ ही अश्लील डांस का प्रसारण किया गया। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। कुछ देर बाद ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया और जांच शुरू कर दी गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0