मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, पटना हाईकोर्ट से मिली जमानत, जानिए कब आएंगे बाहर?
अदालत ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत देने का फैसला सुनाया है। हालांकि, जमानत किन शर्तों के साथ दी गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
PATNA : मोकामा से जेडीयू विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत मिली है। लंबे वक्त से कानूनी मामलों में फंसे बाहुबली विधायक अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। बेल मिलने के बाद छोटे सरकार के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
मोकामा विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत
मिल रही जानकारी के मुताबिक इस बार अनंत सिंह को दुलारचंद यादव हत्याकांड में बेल मिली है। बताया जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद अनंत सिंह शुक्रवार या शनिवार तक जेल से बाहर आ सकते हैं। अदालत ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद उन्हें जमानत देने का फैसला सुनाया है। हालांकि, जमानत किन शर्तों के साथ दी गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। माना जा रहा है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद वे जल्द ही जेल से बाहर आ सकते हैं।
गौरतलब है कि एमपी-एमएलए कोर्ट ने दुलारचंद यादव हत्याकांड में गिरफ्तार अनंत सिंह की जमानत याचिका खारिज कर दी थी, जिसके बाद अनंत सिंह ने जमानत के लिए पटना हाईकोर्ट में अर्जी दी थी। अब अनंत सिंह को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है।
समर्थकों में खुशी की लहर
बेल की खबर मिलते ही मोकामा और आसपास के इलाकों में उनके समर्थकों ने खुशी जाहिर की है। कई जगहों पर पटाखे फोड़े गए और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई गई। समर्थकों का कहना है कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा था और आखिरकार उन्हें न्याय मिला।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











