नीतीश कुमार 30 मार्च को MLC पद से देंगे इस्तीफा!, बेटे निशांत हुए एक्टिव, जानिए संजय झा ने क्या कहा?

नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अब राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हो गये हैं। वे लगातार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और जेडीयू दफ्तर भी जा रहे हैं।

Mar 27, 2026 - 15:57
नीतीश कुमार 30 मार्च को MLC पद से देंगे इस्तीफा!, बेटे निशांत हुए एक्टिव, जानिए संजय झा ने क्या कहा?

PATNA : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है कि वे 30 मार्च को MLC पद से इस्तीफा दे सकते हैं जबकि वो जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में अपनी भूमिका निभाते रहेंगे। इस संबंध में जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा का बड़ा बयान सामने आया है। 

30 मार्च को MLC पद से देंगे इस्तीफा!

जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने कहा है कि यह एक सामान्य प्रक्रिया है और 14 दिनों के भीतर इस्तीफा देना होता है। वहीं, दूसरी तरफ नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार अब राजनीति में पूरी तरह से एक्टिव हो गये हैं। वे लगातार वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं और जेडीयू दफ्तर भी जा रहे हैं। 

एक्टिव हुए निशांत कुमार

शुक्रवार को निशांत कुमार जेडीयू के प्रदेश कार्यालय पहुंचे। उनकी अहम बैठक राज्यसभा सांसद संजय झा और जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के साथ हुई। इस दौरान पार्टी कार्यालय में एमएलसी संजय गांधी भी मौजूद रहे। निशांत कुमार के पहुंचने पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। बताया जा रहा है कि उन्होंने कई वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर संगठन से जुड़े मुद्दों और आगे की रणनीति पर चर्चा की। 

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0