धनबाद होकर चलेगी पोरबंदर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन, महाकाल और गुजरात जाना हुआ आसान, जानें टाइमिंग और किराया

यह ट्रेन उज्जैन होकर चलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन के लिए सीधी सुविधा मिलेगी। साथ ही गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प साबित होगी।

Apr 10, 2026 - 16:43
धनबाद होकर चलेगी पोरबंदर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन, महाकाल और गुजरात जाना हुआ आसान, जानें टाइमिंग और किराया

DHANBAD : धनबाद समेत झारखंड और बिहार के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। भारतीय रेलवे ने आसनसोल से पोरबंदर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है, जो धनबाद होकर गुजरेगी। इससे यात्रियों को गुजरात और उज्जैन (महाकाल) जाने का सीधा विकल्प मिलेगा।

धनबाद होकर चलेगी पोरबंदर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन

09205 पोरबंदर-आसनसोल स्पेशल ट्रेन 13 अप्रैल से 29 अप्रैल तक प्रत्येक सोमवार पोरबंदर से सुबह 8:50 बजे खुलेगी। यह ट्रेन बुधवार सुबह 4:40 बजे धनबाद पहुंचेगी और सुबह 6:45 बजे आसनसोल पहुंचेगी। वहीं, 09206 आसनसोल-पोरबंदर स्पेशल ट्रेन 15 अप्रैल से 1 जुलाई तक हर बुधवार रात 11:05 बजे आसनसोल से रवाना होगी। यह ट्रेन रात 12:25 बजे धनबाद पहुंचेगी और शुक्रवार रात 9:50 बजे पोरबंदर पहुंचेगी। इस स्पेशल ट्रेन में जनरल, स्लीपर, 3 एसी और 2 एसी के कोच उपलब्ध रहेंगे, जिससे हर वर्ग के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।

इन स्टेशन पर होगा ठहराव

ये ट्रेन कोडरमा, गया, डेहरी-ऑन-सोन, सासाराम, भभुआ रोड, डीडीयू, मिर्जापुर, प्रयागराज, गोविंदपुरी, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ललितपुर, संत हिरदाराम नगर, उज्जैन, रतलाम, गोधरा, छायापुरी, आणंद, अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर, राजकोट, जामनगर समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी।

यह ट्रेन उज्जैन होकर चलेगी, जिससे श्रद्धालुओं को महाकाल दर्शन के लिए सीधी सुविधा मिलेगी। साथ ही गुजरात जाने वाले यात्रियों के लिए भी यह एक बेहतर विकल्प साबित होगी। ट्रेन की बुकिंग 10 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। किराया स्लीपर के लिए 1065 रुपये, 3 एसी के लिए 2625 रुपये और 2 एसी के लिए 3670 रुपये तय किया गया है।

इसके अलावा तिरुपति से रक्सौल के बीच चलने वाली ट्रेन को नियमित करने पर भी सहमति बन गई है, जिससे यात्रियों को भविष्य में और बेहतर सुविधा मिलेगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0