सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा, 10 युवतियों समेत 4 युवक हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद
SAHARSA : बिहार के सहरसा में सेक्स रैकेट का बड़ा खुलासा हुआ है. सदर थाना क्षेत्र के भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी कर 10 युवतियों समेत 4 युवकों को हिरासत में लिया गया है. इनमें 4 नाबालिग शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान अवैध धंधे के संचालन के आरोप में एक हेड महिला को गिरफ्तार किया गया है.
बताया जा रहा है कि मंगलवार को साइबर डीएसपी कल्याण आनंद के नेतृत्व में सदर पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू) की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर भारतीय नगर स्थित रेड लाइट एरिया में छापेमारी की. पुलिस के अनुसार, यहां अवैध देह व्यापार संचालित होने की सूचना मिली थी. छापेमारी में कुल 10 युवतियों एवं 4 युवकों को हिरासत में लिया गया.
कार्रवाई के दौरान एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की और कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की. पुलिस ने बताया कि पूर्व में सील किए गए एक मकान से भी युवतियां बरामद हुई हैं, जिसकी जांच की जा रही है. इस मामले में अवैध धंधे के संचालन में संलिप्त एक महिला को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है.
पुलिस का कहना है कि इससे पहले भी इसी इलाके में छापेमारी कर 22 महिलाओं को हिरासत में लिया गया था और मकान को सील किया गया था. इसके बावजूद अवैध गतिविधियां दोबारा संचालित होने की सूचना मिली, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई.
पुलिस ने बताया कि बरामद नाबालिगों की काउंसलिंग और संरक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं गिरफ्तार महिला से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाई जा रही है. इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











