JDU विधायक दल के नेता बने श्रवण कुमार, CM नीतीश ने जताया भरोसा, तीन दिन पहले दी गई थी Y+ सिक्योरिटी
नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार पर भरोसा जताया है और उन्हें जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया है।
PATNA : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार ने पूर्व मंत्री श्रवण कुमार पर भरोसा जताया है और उन्हें जेडीयू विधायक दल का नेता चुन लिया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मंजूरी के बाद उनके नाम को विधानसभा भेजा गया। इसके बाद विधानसभा की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।
दरअसल, नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद जेडीयू में विधानमंडल दल के नेता का पद खाली हो गया था। राज्य में नई सरकार के गठन से पहले जेडीयू ने विधानमंडल दल का नेता चुनने के लिए नीतीश कुमार ने बैठक बुलाई थी लेकिन नेता का चुनाव नहीं हो सका था। इसके बाद 20 अप्रैल को फिर से विधायक दल की बैठक बुलाई गई लेकिन इस बैठक में भी विधानमंडल दल का नेता नहीं चुना जा सका।
जदयू विधायक दल की बैठक में विधायकों ने नीतीश कुमार को नया नेता चुनने की जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें अधिकृत किया कि वह खुद विधानमंडल दल का नेता चुनें। बैठक खत्म होने के बाद जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने बताया था कि जेडीयू विधानमंडल दल की बैठक में नीतीश कुमार को विधानमंडल में नेता चयन के लिए अधिकृत कर दिया गया है।
हालांकि, ऐसा कयास लगाया जा रहा था कि नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को जेडीयू विधानमंडल दल का नेता चुना जा सकता है। हालांकि ऐसा नहीं हो सका। आखिरकार नीतीश कुमार ने पार्टी के पुराने नेता श्रवण कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता घोषित कर दिया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











