सोनू सूद ने बाहुबली विधायक अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर की बात, एक्टर ने बुलाया मुंबई तो अपने अंदाज में बोले छोटे सरकार - आवेंगे
सोनू सूद ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया। इस न्योते पर बाहुबली विधायक ने अपने अंदाज में कहा कि आवेंगे।
PATNA : बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह से वीडियो कॉल पर बात की। सोनू सूद ने अनंत सिंह को मुंबई आने का न्योता दिया। इस न्योते पर बाहुबली विधायक ने अपने अंदाज में कहा कि आवेंगे। दोनों की बातचीत का एक क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर हो रहा है।
बता दें कि एक्टर सोनू सूद अनंत सिंह के फैन हैं, उनके बोलने के अंदाज के वो कायल हैं और पहले भी बाहुबली की तारीफ कर चुके हैं। सोनू सूद ने पहले ही कहा था कि अनंत सिंह का व्यक्तित्व उन्हें बेहद इंट्रेस्टिंग लगता है और उनके कैरेक्टर से वह अपनी फिल्म के लिए प्रेरित भी हुए हैं।
वीडियो कॉल के क्लिप में सोनू सूद अनंत सिंह से कहते नजर आते हैं, “मुंबई आइए न हमारे पास।” इस पर अनंत सिंह जवाब देते हैं, “आवेंगे (आएंगे)।” बातचीत के दौरान सोनू सूद आगे कहते हैं, “मैं भी आऊंगा आपके पास, आपके घर आऊंगा। आपके घर पर लिट्टी-चोखा खाने आऊंगा।”
इस पर अनंत सिंह भी मुस्कुराते हुए उन्हें आने का न्योता देते हैं। दोनों के बीच हुई यह बातचीत सोशल मीडिया पर काफी शेयर हो रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











