ABD का आइकॉनिक व्हाइट लगातार तीसरे वर्ष वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर 

2023 में मिलियनेयर्स क्लब में शामिल होने के बाद से आइकॉनिक व्हाइट ने हर कैलेंडर वर्ष में अपनी बिक्री की मात्रा को दोगुने से भी अधिक बढ़ाया है, जिसे रिपोर्ट में एक “इतिहास रचने वाली” उपलब्धि बताया गया है।

Jun 12, 2026 - 18:31
ABD का आइकॉनिक व्हाइट लगातार तीसरे वर्ष वैश्विक रैंकिंग में शीर्ष पर 

एलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) के आइकॉनिक व्हाइट को ड्रिंक्स इंटरनेशनल की मिलियनेयर्स क्लब 2026 रिपोर्ट में लगातार तीसरे वर्ष दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ने वाला मिलियनेयर व्हिस्की ब्रांड घोषित किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार यह वैश्विक स्तर पर सबसे तेजी से बढ़ने वाली व्हिस्की रही और सभी श्रेणियों में दूसरी सबसे तेजी से बढ़ने वाली ब्रांड के रूप में उभरी। 2023 में मिलियनेयर्स क्लब में शामिल होने के बाद से आइकॉनिक व्हाइट ने हर कैलेंडर वर्ष में अपनी बिक्री की मात्रा को दोगुने से भी अधिक बढ़ाया है, जिसे रिपोर्ट में एक “इतिहास रचने वाली” उपलब्धि बताया गया है। एबीडी के प्रबंध निदेशक अमर सिन्हा ने कहा कि लगातार तीसरे वर्ष यह पहचान मिलना ब्रांड के प्रति उपभोक्ताओं के मजबूत जुड़ाव और भरोसे को दर्शाता है, जबकि ऑफिसर्स चॉइस और स्टर्लिंग रिजर्व की निरंतर उपस्थिति कंपनी के पोर्टफोलियो की मजबूती को रेखांकित करती है। कंपनी के अनुसार मई 2026 में आइकॉनिक व्हाइट ने एक ही महीने में 10 लाख से अधिक केसेस की बिक्री का आंकड़ा पार कर अब तक की सर्वाधिक मासिक बिक्री दर्ज की। रिपोर्ट में एबीडी के प्रमुख ब्रांड ऑफिसर्स चॉइस को दुनिया का सातवां सबसे बड़ा स्पिरिट ब्रांड और वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा व्हिस्की ब्रांड बताया गया है, जबकि स्टर्लिंग रिजर्व ने भी दुनिया के शीर्ष 25 मिलियनेयर व्हिस्की ब्रांडों में अपनी जगह बरकरार रखी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0