दरभंगा में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा को ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

दरभंगा: जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक से ले जाकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी, उसके पिता जामुन मांझी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

Sep 26, 2026 - 14:05
दरभंगा में लिफ्ट देने के बहाने नाबालिग छात्रा को ले जाकर दुष्कर्म का आरोप, मुख्य आरोपी समेत 3 गिरफ्तार

दरभंगा:- जिले के बिरौल थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने बाइक से ले जाकर दुष्कर्म किए जाने के आरोप का मामला सामने आया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी, उसके पिता जामुन मांझी और एक अन्य सहयोगी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़िता के परिजनों ने 25 सितंबर की देर शाम बिरौल थाने में आवेदन दिया था। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी की और दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तारी के दौरान मुख्य आरोपी के पिता जामुन मांझी पर पीड़ित परिवार को धमकाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप है। इसी आधार पर पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार किया। मामले में एक अन्य व्यक्ति को भी सहयोग करने के आरोप में पकड़ा गया है।

शिकायत के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रविंद्र मांझी परीक्षा देकर लौट रही नाबालिग छात्रा को बाइक से लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसे उसके ननिहाल ले जाया गया, जहां एक रात रखने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

पुलिस का कहना है कि आरोपी और पीड़िता के परिवार के बीच पहले से पारिवारिक परिचय था और आरोपी का परिवार में आना-जाना भी था। पुलिस को मामले में कथित प्रेम प्रसंग का पहलू भी सामने आया है, हालांकि पीड़िता नाबालिग होने के कारण पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।

फिलहाल पुलिस पीड़िता के बयान, घटना की परिस्थितियों और आरोपों से जुड़े अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0