नवादा में 147 ASI बने दारोगा, सामूहिक प्रोन्नति समारोह में एसपी ने रैंक लगाकर दी बधाई
नवादा: पुलिस मुख्यालय, बिहार के आदेश के अनुसार नवादा जिले में सामूहिक प्रोन्नति समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में जिले के 147 सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) को अवर निरीक्षक (SI) के पद पर प्रोन्नति दी गई। प्रोन्नति के बाद पुलिस पदाधिकारियों में उत्साह का माहौल रहा।

समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक, नवादा समेत जिले के अन्य वरीय पुलिस अधिकारियों ने नवप्रोन्नत अवर निरीक्षकों के कंधे पर रैंक लगाकर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं।
वरीय अधिकारियों ने कहा कि प्रोन्नति के साथ पदाधिकारियों की जिम्मेदारी और जवाबदेही भी बढ़ गई है। उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी और अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया गया।
अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आम लोगों की शिकायतों पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करने और पुलिस-पब्लिक संबंध को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया।
अवर निरीक्षक के रूप में नवप्रोन्नत पदाधिकारी थाना स्तर पर कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, अनुसंधान और आम लोगों की सुरक्षा से जुड़े कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
समारोह में अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि नवप्रोन्नत पदाधिकारी अपने अनुभव और कार्यकुशलता का इस्तेमाल करते हुए पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली को और प्रभावी बनाएंगे। साथ ही जनता के बीच पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत करने की दिशा में भी काम करेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0