ऑल इंडिया पोस्टल/ आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित होने की जताई आशंका

इस वैलिडेशन संशोधन के खिलाफ देश भर के केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन एवं फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन मार्च  2025 से निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। 

Jun 15, 2026 - 08:50
ऑल इंडिया पोस्टल/ आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन ने आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित होने की जताई आशंका

जीपीओ में ऑल इंडिया पोस्टल/आरएमएस पेंशनर्स एसोसिएशन झारखंड की बैठक केडी राय व्यथित की अध्यक्षता में हुई।
 बैठक में चिंता व्यक्त की गई कि वैलिडेशन संशोधन के कारण 31 दिसंबर 2025 तक सेवानिवृत हो चुके कर्मचारी भी आठवें वेतन आयोग के लाभ से वंचित हो जायेंगे।
इस वैलिडेशन संशोधन के खिलाफ देश भर के केंद्रीय पेंशनर्स एसोसिएशन एवं फोरम ऑफ सिविल पेंशनर्स एसोसिएशन मार्च  2025 से निरंतर संघर्ष कर रहे हैं। 
 बैठक को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के राज्य सचिव एमजेड खान ने कहा कि  इस संशोधन के कारण काफी संख्या में केंद्रीय एवं राज्य पेंशनर्स भी प्रभावित होंगे।
 रांची,सीजीएचएस में व्याप्त गड़बड़ियों ,दवा की विलंबित  आपूर्ति, लोकल एडवाइजरी कमेटी के गठन और तीन वर्ष से अधिक समय से जोनल एवं लोकल एडवाइजरी कमेटी की मीटिंग न होने पर चिंता व्यक्त की गई।  सी जी एच एस रांची के अन्य वेलनेस सेंटर में आयुर्वेद की सुविधा उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई, क्योंकि हेल्थ मिनिस्ट्री ने 7साल पूर्व रांची सी जी एच एस में आयुर्वेद चिकित्सा  की मंजूरी दी थी और चिकित्सक  का एक पद भी सृजित किया था, परंतु अभी तक न तो सी जी एच एस निदेशालय और न  संयुक्त निदेशक रांची के द्वारा  इस संबंध में कोई सकारात्मक कार्रवाई की गई.


 ***पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा रोहिणी डेंटल क्लिनिक के सहयोग से  फ्री   मेडिकल(डेंटल )कैंप का भी आयोजन किया गया।  लगभग एक दर्जन से अधिक पेंशनर्स ने डॉ ऋचा सिंह से परामर्श लिया।
 सभा को जीएन शर्मा,त्रिवेणी ठाकुर, मो. शमीम अख्तर,रंगनाथ पांडेय , जयनारायण प्रसाद, शशि भूषण पांडेय, एसएस पाठक, एसपी मंडल,जीडी साहू, एमजेड ख़ान और केडी राय व्यथित,गणेश चंद्र डे ने संबोधित किया।
 आम सहमति से निर्णय लिया कि सात जुलाई को सी जी एच एस में व्याप्त गड़बड़ियां एवं दवा की अनुपलब्धता और  दवा की विलंबित आपूर्ति आदि  को लेकर दिन के 11 बजे से एक दिवसीय धरना का आयोजन किया जाएगा। जिसमें  बड़ी संख्या में सी जी एच एस लाभार्थी ( पोस्टल,आयकर,सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड,कमर्शियल ऑडिट,एजी आदि) भाग लेंगे। एसोसिएशन की टीम देवघर,दुमका,गुमला, साहेबगंज का सांगठनिक दौरा जुलाई के दूसरे सप्ताह से करेगी.
सभा में मुख्य उपस्थिति त्रिलोकी नाथ साहू, सुखदेव राम,मो रफी,राजेंद्र महतो, देवचरण साहू,सैयद अख्तर शाह,रमेश सिंह,जयराम प्रसाद, डी एन साहू,सत्येंद्र प्रसाद सिंह,परीक्षित सेठ,शेख शमीम अंसारी,नंद कुमार पाण्डेय,अवधेश पाठक ,रमेश दुबे शामिल थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0