Asian Games 2026: महिला क्रिकेट फाइनल में भारत ने जीता टॉस, श्रीलंका के खिलाफ पहले बल्लेबाजी का फैसला
नगोया। एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
नगोया:-एशियन गेम्स 2026 के महिला क्रिकेट फाइनल में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला जापान के निस्शिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेला जा रहा है।
भारतीय महिला टीम लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरी है। भारत ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। वहीं, श्रीलंका ने पाकिस्तान को हराकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
अब भारतीय टीम की नजर फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम करने पर है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0







