बधौत कंकाली बाबा का मनाया जन्मोत्सव, कानू समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग

Aug 30, 2023 - 06:04
बधौत कंकाली बाबा का मनाया जन्मोत्सव, कानू समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग

गया। पुलिस लाइन सिंगरा स्थान स्थित बधौत कंकाली बाबा की वार्षिक पूजा अर्चना कानू समुदाय के लोगों ने बड़े धूमधाम मनाया । पूजा समिति के संयोजक पिंटू कुमार ने बताया कि बधौत कंकाली बाबा कानू समाज के इष्ट देवता है और हर वर्ष इनकी पूजा अर्चना समारोहपूर्वक कर समाज की सुख समृद्धि व मंगल की कामना की जाती है।इस बार भी बधौत कंकाली बाबा की मंदिर को पूजा समित के द्वारा आकर्षक तरीके से सजावट किया गया था।उन्होंने यह भी बताया कि यह सबसे प्राचीन मंदिर है इसकी स्थापना 1323 ई में हुई थी। इस मंदिर में कानू समाज के लोगों व इलाके के लोग बड़ी संख्या लोग जुटते है और अपने परिवार व समाज की मंगलकामना की विनती करते हैं।वहीं समाज के लोगों ने सरकार से कानू समाज को अनुसूचित जाति का दर्जा देने की मांग की है।मौके पर पुजा समिति नथुन साव, पिंटू साव, अमित कुमार बबलू कुमार उर्फ मनीष कुमार, संजय कुमार, डोमन साव, विजय साव, सुरेश साव, वीरेंद्र साव, सुनील साव, प्रकाश कुमार, शनि कुमार सहित अन्य मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0