बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा ड्रामा, नामांकन के तुरंत बाद तेजप्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार

Jul 13, 2026 - 18:14
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा ड्रामा, नामांकन के तुरंत बाद तेजप्रताप यादव की पार्टी की उम्मीदवार वीणा मानवी गिरफ्तार

PATNA : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से बड़ी खबर सामने आ रही है. तेजप्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल की उम्मीदवार वीणा मानवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. उन्होंने कुछ देर पहले ही तेजप्रताप यादव की पार्टी के टिकट पर नामांकन दाखिल किया था. पुलिस के मुताबिक वीणा मानवी को 420 (धोखाधड़ी) के एक मामले में गिरफ्तार किया गया है.

नामांकन के बाद वीणा मानवी नाराज होकर बाहर निकलीं. उन्होंने कहा कि पुलिस उन्हें वारंट का हवाला देकर गिरफ्तार कर रही है. हालांकि, किस मामले में वारंट जारी हुआ है, इसकी जानकारी उन्हें नहीं दी गई. वीणा मानवी ने अपनी गिरफ्तारी को विरोधियों की साजिश बताया. उन्होंने कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने से रोकने की कोशिश की जा रही है.

कौन हैं वीणा मानवी?

वीणा मानवी एक समाजसेवी हैं. वह अपना एक एनजीओ चलाती हैं. उनके पिता एस.एन. चौधरी केंद्रीय विद्यालय में हेडमास्टर थे. उनकी मां गृहिणी थीं. जब वीणा मानवी 10वीं की परीक्षा दे रही थीं, तब एक सड़क हादसे में उनके पिता की मौत हो गई. इसके बाद परिवार को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा.

वीणा मानवी ने महाराष्ट्र के केंद्रीय विद्यालय से स्कूली पढ़ाई की. बाद में परिवार बोकारो आ गया. यहीं से उन्होंने कॉलेज की पढ़ाई पूरी की. कॉलेज के दौरान उनकी रुचि पत्रकारिता में बढ़ी. उन्होंने एक प्रिंट मीडिया संस्थान में काम भी किया. बाद में उन्होंने पत्रकारिता छोड़ दी और शिक्षा व समाजसेवा के क्षेत्र में काम शुरू किया.

वीणा मानवी की शादी 1995 में पार्थ सारथी से हुई. उनके दो बच्चे हैं. उन्होंने महिला विकास मंच की शुरुआत की. यह संस्था आज बिहार के साथ कई दूसरे राज्यों में भी काम कर रही है. संस्था महिलाओं और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए काम करती है.

बांकीपुर की जंग

बता दें कि बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है. इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा. मतगणना 3 अगस्त को होगी. बीजेपी ने नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है. जनसुराज से प्रशांत किशोर और राजद से रेखा गुप्ता मैदान में हैं.

PK ने मुकाबले को बनाया दिलचप्स

इस चुनाव में बीजेपी और जनसुराज के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है. यह सीट बीजेपी नेता नितिन नवीन के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी. उन्हें बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने के बाद बांकीपुर सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0