10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, ऐसे करें अप्लाई

बिहार बोर्ड के आधिकारिक निर्देश के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर, 2023 है।

Sep 5, 2023 - 06:34
10वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, बोर्ड परीक्षा के लिए फॉर्म भरना शुरू, ऐसे करें अप्लाई

बिहार में मैट्रिक की परीक्षा देनेवाले छात्रों के लिए ख़ुशख़बरी है। अगले वर्ष यानी 2024 में मैट्रिक की परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड ने मैट्रिक वार्षिक परीक्षा 2024 के लिए परीक्षा फॉर्म आज से जारी कर दिए हैं। ऐसे में जो भी छात्र मैट्रिक के इस सत्र में कक्षा-10 की परीक्षा देने वाले हैं वो बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट – secondary.biharboardonline.com पर जाकर अपना परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। बिहार बोर्ड के आधिकारिक निर्देश के अनुसार परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 17 सितंबर, 2023 है। ऐसे में सभी योग्य छात्रों को इस तारीख से पहले अपना परीक्षा फॉर्म भर लेना होगा। अन्यथा वे परीक्षा देने से वंचित रह जाएँगे।

फॉर्म भरने के लिए सभी छात्रों को अपने सभी दस्तावेजों के साथ अपने स्कूल जाना होगा। जहां स्कूल के प्रधानाध्यापक फॉर्म डाउनलोड करके सभी छात्रों को देंगे। सत्र 2023-24 के लिए पंजीकृत नियमित और स्वतंत्र श्रेणी के छात्रों के लिए फॉर्म भरने के लिए दो सेक्शन A और B बनाए गए हैं ।

फॉर्म में विद्यार्थी का विवरण सेक्शन A में क्रम संख्या 1 से 15 तक भरा जाएगा, जो विद्यार्थी के पंजीकरण विवरण पर आधारित है। किसी भी छात्र को इसमें कोई छेड़छाड़ नहीं करनी है। इसके बाद छात्रों को केवल सेक्शन B में क्रम संख्या 16 से 35 तक विवरण भरना है। सभी छात्रों को अपने अपने पंजीकरण कार्ड के अनुसार ही फॉर्म भरना है।

छात्रों की सुविधा के लिए 10वीं कक्षा के छात्रों का मूल पंजीकरण कार्ड भी बोर्ड ने अपने आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है। स्कूल के प्रधानाध्यापक की ज़िम्मेवारी होगी की आधिकारिक वेबसाइट से वे परीक्षा फॉर्म का प्रारूप और मूल पंजीकरण कार्ड डाउनलोड करके संबंधित उम्मीदवारों को उनका पंजीकरण कार्ड उपलब्ध करायें। इसके अलावा ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरने में हो रही किसी भी असुविधा को लेकर बोर्ड ने छात्रों के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0