निशांत कुमार और पवन सिंह बने MLC, सभी 10 प्रत्याशी निर्विरोध जीते चुनाव, खतरे में दीपक प्रकाश का मंत्री पद
PATNA : बिहार विधान परिषद की 10 सीटों पर नामांकन करने वाले सभी कैंडिडेट्स निर्विरोध MLC चुन लिए गए हैं। निशांत कुमार और पवन सिंह भी अब MLC होंगे। इन सीटों के लिए कुल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था, जिसमें बीजेपी की तरफ से 4, JDU की तरफ से 4, LJPR से 1 और RJD से एक कैंडिडेट थे।
दीपक प्रकाश को NDA ने MLC नहीं बनाया है। उनका मंत्रिपद खतरे में घिरता नजर आ रहा है। बीजेपी ने पवन सिंह को कैंडिडेट बनाया था। भाजपा की तरफ से एमएलसी उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने बाहुबली अनंत सिंह से मुलाकात की। पवन सिंह अनंत सिंह के पटना वाले घर पहुंचे और उनसे बातचीत की। इस दौरान अनंत सिंह पवन सिंह को छोड़ने को लिए घर से बाहर तक आए।
भाजपा के उम्मीदवार पवन सिंह निर्वाचन प्रमाण पत्र लेने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी से भी मिलेंगे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











