चतरा पुलिस को मिली 22 हाई स्पीड बाइक, अब संकरी गलियों और नक्सल क्षेत्रों में होगी तेज पेट्रोलिंग, लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने पर फोकस

एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर चतरा जिले को 22 हाई स्पीड बाइक की नई खेप उपलब्ध करवायी गई है. इससे पहले भी 30 पल्सर और 19 फोर व्हीलर उपलब्ध करवाई गई थी.

May 11, 2026 - 17:57
चतरा पुलिस को मिली 22 हाई स्पीड बाइक, अब संकरी गलियों और नक्सल क्षेत्रों में होगी तेज पेट्रोलिंग, लॉ एंड ऑर्डर को दुरुस्त करने पर फोकस

CHATRA : झारखंड सरकार ने राज्य में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और पुलिसिंग को आधुनिक बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया है. सोमवार को पुलिस विभाग को 22 हाई स्पीड बाइक उपलब्ध करवाई गई है. इन बाइकों का उपयोग घनी आबादी वाले इलाकों और संकीर्ण गलियों में पेट्रोलिंग के लिए किया जाएगा, जहां पर पुलिस जीप नहीं पहुंच सकती है. इस निमित चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने समाहरणालय परिसर स्थित एसपी कार्यालय कक्ष से हरी झंडी दिखाकर पुलिस बाइक को रवाना किया. 

पत्रकारों से बातचीत में एसपी अनिमेष नैथानी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पहल पर चतरा जिले को 22 हाई स्पीड बाइक की नई खेप उपलब्ध करवायी गई है. इससे पहले भी 30 पल्सर और 19 फोर व्हीलर उपलब्ध करवाई गई थी.

एसपी ने बताया कि अपराध पर अंकुश लगाने व पीपुल्स फ्रेंडली पुलिसिंग और 112 डायल पर रिस्पॉन्स देने के लिए इसका उपयोग किया जाएगा ताकि लोगों को त्वरित गति से समाधान मिल सके. साथ ही अपराध व दुर्घटना की सूचना होने पर जल्द से जल्द गंतव्य तक पहुंचा जा सके. उन्होंने कहा कि शहर के युवाओं द्वारा अफीम व ड्रग्स का सेवन किया जा रहा है. 

यह लोग संकरी गलियों में स्कूल और पुरानी बिल्डिंग का सहारा लेते हैं. इसके लिए बिना सायरन वाली बाइक का गोपनीय तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा.साथ ही एंटी नक्सल अभियान में भी बाइक का इस्तेमाल किया जाएगा. उन्होंने बताया कि सभी थाना क्षेत्रों में बाइक का वितरण कर दिया गया है. शहरी क्षेत्रों में बाइजर और सायरन युक्त गाड़ियां दी हैं. वहीं, नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बिना सायरन वाली नार्मल गाड़ियों को भेजा है.

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 0