मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की घोषणा : सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मौत पर चार लाख मुआवजा मिलेगा
झारखंड में आपदा प्रबंधन की बैठक
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित आपदा प्रबंधन विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। अब राज्य में सड़क दुर्घटना में मृत्यु होने पर मृतक के परिजनों को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
बैठक में आपदा राहत व्यवस्था को और प्रभावी बनाने, राहत वितरण में तेजी लाने तथा विभिन्न प्राकृतिक एवं मानवीय आपदाओं से प्रभावित लोगों को समय पर सहायता उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।
सरकार का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य दुर्घटना प्रभावित परिवारों को कठिन समय में आर्थिक संबल प्रदान करना और आपदा प्रबंधन प्रणाली को अधिक मजबूत बनाना है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Angry
0
Sad
0
Wow
0











